प्रधानपति पर लगाया भट्ठे पर बंधुआ मजदूरों से काम कराने का आरोप
चन्दौसी: बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव निवासी सोबरन ¨सह ने प्रधानपति पर ईंट भट्ठे पर बंध
चन्दौसी: बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव निवासी सोबरन ¨सह ने प्रधानपति पर ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूरों से जबरन काम करवाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में सोबरन ¨सह ने कहा है कि प्रधानपति पर कई आरोपों में रिपोर्ट भी दर्ज है। कई लोगों की जमीन भी हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में उसने कहा कि प्रधानपति दबंग व्यक्ति है। उसकी संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए। मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने की मांग की है। सोबरन ¨सह ने बताया कि उसका पुत्र अंकित युवती की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल में है। उसकी मंगलवार से बीटेक की परीक्षा शुरू हुई है। सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पक्ष देकर परीक्षा की अनुमति दिलवाए जाने की मांग की थी लेकिन अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण वह बीटेक की परीक्षा से वंचित रह गया।