विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरात पहुंचने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 12:20 AM (IST)

जेएनएन सम्भल असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार ...और पढ़ें

बरात पहुंचने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार
बरात पहुंचने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

जेएनएन, सम्भल: असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब वह घर में नहीं मिली तो स्वजन ने तलाश शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उसे गांव के ही एक युवक के साथ जाते देखा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चल सकता तो बरात को फोन करके रुकवा दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। रविवार को बरात आनी थी। जिसकी तैयारियां पूरी हो गईं थीं। हलवाई भी रविवार को सुबह खाना बनाने के लिए आ गए थे। दुल्हन के स्वजन के अलावा ग्रामीण भी बरात के स्वागत की तैयारी में लगे थे। रविवार को सुबह अधिकांश लोग जल्द जाग गए थे, लेकिन दुल्हन अचानक गायब हो गई। जब वह घर में दिखाई नहीं दी तो स्वजन में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दुल्हन को गांव के ही एक युवक के साथ रविवार के तड़के जाता हुआ देखा गया। जब दुल्हन नहीं मिली तो फोन करके बरात को रुकवाया गया। वहीं, शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। लेकिन दुल्हन के गायब होने के बाद रिश्तेदार भी मायूस होकर लौट गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी और उसकी तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।