Move to Jagran APP

192.92 करोड़ का धान खरीदने के बाद क्रय केंद्र बंद

चन्दौसी 192 करोड़ 92 लाख रुपये के धान तोलने के बाद अब जिले में धान क्रय केंद्र बंद हो गए हैं

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:59 PM (IST)
192.92  करोड़ का धान खरीदने के बाद क्रय केंद्र बंद
192.92 करोड़ का धान खरीदने के बाद क्रय केंद्र बंद

चन्दौसी: 192 करोड़ 92 लाख रुपये के धान तोलने के बाद अब जिले में धान क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। अब तक जिले में एक लाख 3 हजार 79 मीट्रिक टन की धान खरीद हुई है। जबकि इस बार जिले को 69 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था। ऐसे में इस बार धान की लक्ष्य से डेढ़ गुना खरीद हो गई है। अब एसडीएम के कहने के बाद ही किसानों के धान की खरीद होगी।

loksabha election banner

जिले में इस बार धान की पैदावार अधिक थी। ऐसे में बाजार में धान का रेट काफी कम था। इसलिए किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर ही धान तौलने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी के चलते केंद्रों पर भारी भीड़ रही। हंगामे व आरोपों के बीच धान की खरीद होती रही। जिले में एक अक्टूबर 2020 से धान खरीद हुई। जिले को 69 हजार मीट्रिक धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। इसके बाद लगातार धान खरीद होती रही और 18 अक्टूबर को धान खरीद बंद हो गई। इस दौरान जिले में एक लाख 3 हजार 79 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। ऐसे में शासन से मिले लक्ष्य के मुकाबले अधिकारियों ने जिले में डेढ़ गुना धान खरीदा। इस दौरान सरकार के 192 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च हुए। अब सम्भल, चन्दौसी, बहजोई मंडी में एक-एक धान क्रय केंद्र चल रहे हैं। अगर एसडीएम किसी किसान क धान तौलने के निर्देश देते है तो उसके धान की खरीद होगी, लेकिन खरीदने से पहले सत्यापन भी होगा। इनसेट-

15.38 करोड़ रुपये का बकाया

चन्दौसी: जिले में 192 करोड़ 92 लाख रुपये धान की तौल अब तक हुई है। इस रुपये में से किसानों के 15.38 करोड़ रुपये अब भी बकाया है जो अभी तक किसानों को नहीं मिले हैं। कोट-

अब धान क्रय केंद्र बंद कर दिए गए है। सत्यापन के बाद अगर पता चलता है कि किसी किसान धान रह गया है तो उसे ही तौला जाएगा। जो बकाया है उसका भी जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। विजेता सिंह, डिप्टी आरएमओ सम्भल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.