अच्छे विचारों को उतारें जीवन में
चन्दौसी। संत निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस के रूप में सत्संग का आयोजन किया गया। कन्हैया ल
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 12:58 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 12:58 AM (IST)
चन्दौसी। संत निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस के रूप में सत्संग का आयोजन किया गया। कन्हैया लाल ने कहा कि आज का दिन हम मानव एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज ही हमारे सदगुरु बाबा गुरुवचन ने इस मानवता के लिए अपना शरीर का बलिदान कर दिया और इस संसार में मानव को मानवता से जोड़ने का संदेश दिया। सदगुरु आज हमारे बीच में शरीर रूप में नहीं है, परन्तु वे अपने विचारों में आज भी अजर-अमर है, जो गुरु सिख सच्चे और शांत दिल से सदगुरु द्वारा ब्रह्मज्ञान ग्रहण करके उस पर ¨चतन मनन व आचरण करते हैं वे संसार में रहकर भी संसार से न्यारे होते हैं। इस मौके पर सुनील कुमार, सतीश, छेदी लाल, रतन लाल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें