मैकेनिक ने फांसी लगाकर दी जान
जागरण संवाददाता, सम्भल : असमोली के युवक ने नोएडा में अपने ही कमरे में पंखे से फांसी पर लटकर जान द
जागरण संवाददाता, सम्भल :
असमोली के युवक ने नोएडा में अपने ही कमरे में पंखे से फांसी पर लटकर जान दे दी। युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक नोएडा में मकैनिक का काम करता था।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी स्व. कांशी राम प्रजापति का बेटा कैलाश (21) तीन बेटों में सबसे छोटा था। बड़े दोनों भाईयों की शादी हो चुकी है लेकिन कैलाश अभी अविवाहित था। पिता और मा की मृत्यु के बाद कैलाश मेहनत मजदूरी करने के लिए मजदूरी करने चला गया। यहां वह एक मैकेनिक के साथ काम सीखता था। बताते है कि कैलाश नोएडा के खोड़ा कालोनी सरस्वती कम्पलेक्स में गांव के ही महेन्द्र और दो परिचित दोस्तों के साथ किराये के एक ही रुम में रहता था। बतातें है कि गुरुवार को कैलाश काम पर नहीं गया था। शाम को दोस्त लौटे तो वह पंखे में फांसी पर झूलता मिला। यह देख उनके होश उड़ गये। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। तलाशी ली तो उसके पास सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था कि मां-बाप की मौत के बाद उसका दुनिया में कोई नहीं है। इस लिए मौत को गले लगा रहा हूं। शुक्रवार को नोएडा से शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।