सउदी अरब से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
जिले प्रवासियों के आने की वजह से प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को सउदी अरब से घर लौटे युवक कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 256 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीज 38 हैं जिनका उपचार चल रहा है।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले प्रवासियों के आने की वजह से प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को सउदी अरब से घर लौटे युवक कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 256 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीज 38 हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि, बाहर से लौटे प्रवासियों का लगातार नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में दिल्ली रोड क्षेत्र निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। यह युवक पिछले दिनों सउदी अरब से लौटा था और तभी से युवक को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहां से युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा था। 868 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार
डीएम ने बताया कि सीएचसी फतेहपुर में बनाए कोविड-19 अस्पताल में उपचारधीन पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार अब तक 218 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले भर से शनिवार को स्वास्थ विभाग ने 215 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। 22 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कराया है। जिले में अब तक 9763 लोगों के नमूने भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 8640 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 868 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।