दीपावली से पहले श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, खातों में पहुंचेगी वीबी-जी राम जी योजना की बकाया मजदूरी
दीपावली से पहले सरकार ने वीबी-जीराम जी योजना के श्रमिकों के खातों में बकाया मजदूरी 7 नवंबर तक भेजने का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सहारनपुर में वीबी-जीराम जी योजना के तहत 2.21 करोड़ का भुगतान।
शासन ने मजदूरी का भुगतान सात नवंबर तक खातों में भेजने के दिए निर्देश।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दीपावली से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से अपनी मेहनत की कमाई का इंतजार कर रहे श्रमिकों के बैंक खातों में अब बकाया मजदूरी पहुंचने की उम्मीद है।
शासन ने वीबी-जी राम जी (VB-G Ram G) योजना के तहत लंबित मजदूरी का भुगतान सात नवंबर तक हर हाल में श्रमिकों के खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में इसके तहत 22,331 श्रमिकों को कुल दो करोड़ 21 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
त्योहार से ठीक पहले मजदूरी मिलने से हजारों श्रमिक परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। दीपावली पर घरों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, बच्चों के लिए कपड़े, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए श्रमिकों को अक्सर पैसों की जरूरत होती है।
ऐसे में लंबे समय से अटकी मजदूरी मिलने से उनकी त्योहार की तैयारियों को भी रफ्तार मिलेगी। शासन स्तर से भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश मिलने के बाद संबंधित विभागों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
श्रमिकों के भुगतान संबंधी विवरण का मिलान कर धनराशि बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वीबी-जी राम योजना के नोडल अधिकारी हिमांशु सैनी ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी पात्र श्रमिकों का भुगतान कराया जा रहा है। इसके लिए निदेशालय में बिल भी लगाए जा चुके हैं।
पुरानी पेंशन बहाली और लंबित पदोन्नति-वेतन प्रकरणों के निस्तारण की मांग
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर जेवी जैन कालेज समेत जनपद के चार महाविद्यालयों के शिक्षकों ने 31 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम (प्रशासन) लवी त्रिपाठी को सौंपा।
जेवी जैन कालेज, महाराज सिंह कालेज, गोचर महाविद्यालय तथा मुन्नालाल एवं जयनारायण खेमका महिला महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधियों ने लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जेवी जैन कालेज शिक्षक संघ के सचिव प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष प्रो. मनीषा सैनी, प्रो. परविंद कुमार, प्रो. पूनम खरे, प्रो. राकेश चंद्रा, प्रो. हरवीर सिंह और प्रो. मनु गुप्ता शामिल रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।