कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएं: विधायक
नानौता में भाजपा की मंडल की कामकाजी बैठक में अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं से विधानसभा 2022 का चुनाव जीतने को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट बनवाने की अपील की गई।
जेएनएन, सहारनपुर। नानौता में भाजपा की मंडल की कामकाजी बैठक में अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं से विधानसभा 2022 का चुनाव जीतने को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट बनवाने की अपील की गई।
शनिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाजपा की मंडल कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पन्ना प्रमुखों, सेक्टर संयोजकों तथा बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए गंगोह विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक अशोक कंसल तथा गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवाओं के वोट बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करते हुए वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुण्डीर, मंडलाध्यक्ष मनोज राणा, मीडिया प्रभारी प्रीतम राणा, जिला उपाध्यक्ष खुशीराम कश्यप, सभासद कंवर सैन जैन धीरज रूहेला, टिकू सैनी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष विनय चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडलाध्यक्ष शहजाद मलिक व बिन्नू आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया मेडिकल स्टाफ को सम्मानित
मजबूत इच्छाशक्ति ओर उचित नेतृत्व के कारण भयंकर त्रासदी से सफलता पूर्वक देश की जनता को उबारने एवं देश की सौ करोड़ जनता को सफलता पूर्वक फ्री वैक्सीनेशन का कार्य संपन्न कराने पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डा. कुलदीप चौधरी एवं हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पवन सैन ने मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद कर सी एच सी मेडिकल स्टाफ को सम्मानित कर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा, डॉ वासिक खान, डॉ सतपाल रमूला, बदरूनिशा ,स्वीटी आदि मेडिकल स्टाफ को फूल मालाये डाल कर सम्मानित किया। कायर्क्रम मे चिकित्सा प्रकोष्ठ के नितिन सैनी, डॉ विनोद लाम्बा, रोहित काम्बोज,हिन्दू युवा वाहिनी के रजत सैनी, अनुपम जैन, रमेश कश्यप, राजू सैनी आदि मौजूद रहे ।