Move to Jagran APP

बेहिसाब खर्च से महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैरान

सहारनपुर : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ¨सह ने फतेहपुर के वृद्धाश्रम में बेहिसाब खर्च

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:43 PM (IST)
बेहिसाब खर्च से महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैरान
बेहिसाब खर्च से महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैरान

सहारनपुर : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ¨सह ने फतेहपुर के वृद्धाश्रम में बेहिसाब खर्च पर हैरानी जताई। आश्रम का किराया 90 हजार और बिजली का कनेक्शन कामर्शियल श्रेणी में आता है। उन्होंने अधिकारियों को संस्था की आडिट रिपोर्ट हासिल कर अवगत कराने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

शनिवार को जनपद पहुंची उपाध्यक्ष सुषमा ¨सह ने दो कुष्ठ आश्रम, फतेहपुर नारी निकेतन व वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। देर शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उपाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धाश्रम का संचालन एनजीओ करता है। इसका पूरा खर्च समाज कल्याण विभाग वहन करता है। बेहिसाब खर्च के बारे में उन्होंने संस्था की आडिट रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। निराश्रय कुष्ठ आश्रम खलासी लाईन आर ओ नहीं था। श्री जय दुर्गा कुष्ठ आश्रम में जलभराव तथा आरओ की समस्या पाई गई।

उपाध्यक्ष ने पाया कि कई लोग पेंशन पाने के बावजूद भिक्षावृत्ति करते हैं। इसके लिए अधिकारियों को बातचीत कर उन्हें समझाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को जमीन समतल कराने, पेड़ पौधे की छंटाई कराकर सब्जी के पौधे लगवाने के निर्देश दिये। आश्रम स्थलों में एचआईवी पीड़ित व गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करते हुए पूरा सहयोग किया जाए। अधिकारियों को दोनों आश्रमों आरओ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आश्रम में महिला, पुरूष और बच्चों की अपडेट सूची चस्पा की जाए। इससे पूर्व उन्होंने सर्किट हाऊस में अफसरों के साथ बैठक की। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार, चेयरमैन बाल कल्याण समिति, महिला थाना प्रभारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.