Move to Jagran APP

पति की दीर्घायु को सुहागिनों ने रखा करवाचौथ व्रत

पर्व गुरुवार को नगर व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने पतियों की दीर्घायु को व्रत रखे। महिलाओं ने सावित्री व्रत की कथाएं भी सुनीं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:21 AM (IST)
पति की दीर्घायु को सुहागिनों ने रखा करवाचौथ व्रत

सहारनपुर जेएनएन। करवाचौथ नगर व देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने पतियों की दीर्घायु को व्रत रखे। महिलाओं ने सावित्री व्रत की कथा भी सुनी।

loksabha election banner

गुरुवार को सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख शांति के लिए निर्जला व्रत रखा और रात्रि में चांद का दीदार कर व्रत खोला। दिन में महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं से करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। उधर, करवाचौथ पर नगर के बाजारों में रौनक बनी रही। महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ ब्यूटी पार्लरों पर नजर आई। जबकि पतियों ने भी पत्नियों के लिए करवाचौथ की रस्म अदायगी की। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने बताया कि हिदू धर्म में करवा चौथ के व्रत की बड़ी प्राचीन मान्यता है। मान्यता है कि विवाहिता यदि इस व्रत को रखती है तो उसकी पति की आयु लंबी होती है तथा पूरे वर्ष उसके परिवार में खुशियां बनी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.