CAA Protest: देवबंद में सीएए के विरोध में तिरंगा लेकर निकली ख्वातीनेें Saharanpur News
CAA Protest in Deoband देवबंद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं। महिलाओं ने तिरंगे हाथ में लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर मार्च निकाला और ईदगाह मैदान में धरना दिया।
ख्वातीन एक्शन कमेटी के बैनर तले बड़ी तादाद में महिलाएं मंगलवार दोपहर को तिरंगे और सीएए व केंद्र सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर जामा मस्जिद पर एकत्र हुईं और मार्च निकालते हुए ईदगाह मैदान पहुंच वहां धरना दिया। महिलाओं ने एक सुर में नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापिस लेने की मांग की। जमीयत के राष्ट्रीय सचिव मौलाना महमूद मदनी की पत्नी ज़ैनब महमूद, पूर्व पालिकाध्यक्ष जहीर फातिमा, सफवाना आदि ने कहा कि धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले इस कानून के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा और दारुल उलूम क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात रही।