Move to Jagran APP

टोक्यो गए भारतीय खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन की कामना

सहारनपुर जेएनएन। देवबंद में बलदेव सिंह शूटिग एकेडमी के शूटरों ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:35 PM (IST)
टोक्यो गए भारतीय खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन की कामना

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में बलदेव सिंह शूटिग एकेडमी के शूटरों ने टोक्यो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने गए भारतीय खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। शनिवार को एकेडमी में हुए कार्यक्रम में चेयरमैन पदम सिंह मलिक ने उम्मीद जताई कि इस बार भारतीय खिलाड़ी देश के लिए सर्वाधिक पदक जीतेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार उनकी एकेडमी के 34 खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। इसलिए युवाओं को खेलों की तरफ अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गए खिलाड़ियों के उच्जवल भविष्य की कामना की। श्रद्धाभाव से किया गया गुरू पूजन

loksabha election banner

सहारनपुर: गुरू पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवा आश्रम मंडी समिति रोड पर स्थानीय व बाहर से आई संगत द्वारा श्रद्धाभाव से गुरू पूजा व व्यास पूजा की गई। गद्दीनशीन स्वामी विवेकानंद गिरी महाराज के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में महाराज जी ने अमृत वर्षा के दौरान कर्म के सिद्धांत की व्याख्या करते हुए कहा कि कर्म का सिद्धांत अटल है। गीता में भी कर्म को प्रधानता देते हुए स्पष्ट किया गया है कि व्यक्ति की यात्रा जहां से छूटती है, अगले जन्म में वहीं से प्रारंभ होती है। वैसै भी कर्म किए बिना मनुष्य किसी भी क्षण रह नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि कर्म का सिद्धांत कठोर है, अच्छा कर्म व्यक्ति को जहां प्रगति की ओर ले जाता है वहीं बुरा कर्म पतन का कारण बनता है। बाद में गुरू पूजा कर आर्शीवाद प्राप्त किया गया तथा प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरू ही मनुष्य का उद्धार कर सकते

सहारनपुर: गुरू पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजेश कपूर ने कहा गुरु को भी मानो और गुरु की भी मानो। ये बाबा लालजी की वाणी है। बाबा ने लिखा है इस कलि काल में केवल गुरु ही मनुष्य का उद्धार कर सकते है। इससे पूर्व लालदास रोड स्थित लाल द्वारा मंदिर में आयोजित गुरुपूजा कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा लालजी की तपोस्थली स्थित चरणपादुका जी के पूजन के साथ हुआ। पूजन पंडित सुनील कोशल व् पंडित धन†जय पाठक ने विधि विधान से करवाया। इस दौरान प्रधान अशोक अरोड़ा प्रमोद भाटिया, इंदर मोहन जोशी राजेश कपूर, मोहित कौशल, विनोद शर्मा, परवीन वोहरा पूजा कपूर ,मोनिका कालरा कविता अरोड़ा वंदना कक्कड़ रूबी भाटिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.