¨वग कमांडर सुधीर त्यागी को पाक जेल से रिहा कराए सरकार
सहारनपुर:आफिसर सुधीर त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संस्था ने 1971 में भारत पाकिस्तान
सहारनपुर:आफिसर सुधीर त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संस्था ने 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में लापता हुए ¨वग कमांडर सुधीर त्यागी को पाक जेल से रिहा कराने की मांग की है।
संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर कहा कि फ्लाइंग आफिसर सुधीर त्यागी को भारत सरकार द्वारा ¨वग कमांडर का दर्जा दिया हुआ है। सुधीर त्यागी ने पाकिस्तान की धरती पर अपने हंटर विमान से पाक के सबसे ताकतवर विमान मिराज को मार गिराया था। उसके बाद त्यागी के विमान को पाकिस्तान के दो विमानों ने अपना शिकार बना लिया था। उन्होंने कहा कि सुधीर त्यागी का आखिरी संदेश मिला था कि वह बेल आउट कर रहे है तथा तभी से लापता है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि संकेत मिले ही सुधीर पाकिस्तान जेल में बंद है तभी से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि उन्हें रिहा कराकर भारत लाया जाए। उन्होंने बताया कि भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के नियमों के अनुसार सुधीर त्यागी को मरणोंपरांत वीरचक्र से अलंकृत भी किया था। लेकिन कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार को निर्देशित किया था कि पाकिस्तान जेल में भारत पाक युद्ध के बंद 54 युद्ध बंदी जिसमें सुधीर त्यागी का भी नाम था रिहा कराने के गंभीर प्रयास करे। लेकिन हो कुछ नहीं पाया है। उन्होंने युद्ध बंदियों को छुड़ाने के पुरजोर प्रयास करने की मांग की। इस दौरान नरेन्द्र कौशिक, राजकुमार त्यागी, दलजीत कोचर, स.पीपी ¨सह, सुरेश त्यागी, राजेश गुप्ता, नरेश गोयल, सुनील गुप्ता, विजेन्द्र त्यागी राजीव त्यागी, दर्पण त्यागी, विजेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।