Move to Jagran APP

अयोध्या लौटने पर श्रीराम का राज्याभिषेक

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर उनका राज्याभिषेक किया गया। गुरु वशिष्ठ ने राजतिलक कर अखंड राम राज्य की स्थापना की। इस दौरान अयोध्या वासियों ने खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी की। जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:10 AM (IST)
अयोध्या लौटने पर श्रीराम का राज्याभिषेक
अयोध्या लौटने पर श्रीराम का राज्याभिषेक

सहारनपुर, जेएनएन। रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर उनका राज्याभिषेक किया गया। गुरु वशिष्ठ ने राजतिलक कर अखंड राम राज्य की स्थापना की। इस दौरान अयोध्या वासियों ने खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी की। जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

loksabha election banner

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर निर्देशक पंकज बजाज के निर्देशन में श्रीराम के अयोध्या वापसी पर भरत और शत्रुघन ने उनका स्वागत किया। फूलों से सजे मंच पर गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। मुख्य अतिथि श्रीराम बरात के सारथी राजेश शर्मा, राजेश मेहता, सरदार कुलवंत सिंह भाटिया, क्लब चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा ने कलाकारों व व्यवस्था संचालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संयोजक यशपाल त्रेहान, अमित यादव, मोनू, अजय त्यागी, सन्नी वशिष्ठ, प्रशांत चौहान, नीरज सैनी, डा. प्रवीण राजपूत, सुनील कश्यप, शिवम तोमर आदि थे। जुबली पार्क में श्रीकृष्णा नाटक क्लब द्वारा गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने श्रीराम से आशीर्वाद लिया। आरती, प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, संजय अरोड़ा, हरीश भटेजा, रम्मी धवन, साजन गंगा, नीरज कामरा, अनिल अरोड़ा, राजेंद्र लांबा, वीके ग्रोवर, राजकुमार नरूला आदि थे। उधर श्री दिव्य शक्ति सांस्कृतिक संगठन द्वारा दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मेयर संजीव वालिया रहे। उदघाटन कृष्ण लाल अरोड़ा ने किया। ज्योति प्रज्जवलित राघव राज धवन ने की। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, हरीश मलिक, सुरेंद्र क्वात्रा, सुपनित सिंह, साहिल गाबा, अनु अरोड़ा, मनी अरोड़ा, निशांत गुलाटी, प्रेम छोकरा, विनीत मक्कड़, मयंक भाटिया आदि थे। सी 16

रामलीला कमेटी ने किया सम्मानित

सहारनपुर: प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीरामलीला भवन में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान हिदू मुस्लिम भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए कई लोगों को सम्मान किया गया। कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल व मंत्री चौ. माईदयाल सिंह ने हाजी सगीर, आरिफ खान, मो. नौशाद अंसारी, शेर जहांगीर, माजिद खान को स्मृतिचिन्ह भेंट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.