विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस यूपी में अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव... प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मजबूती के साथ साधा केंद्र पर निशाना

Published: Sun, 08 Jun 2025 12:42 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर में संगठन को मजबूत करने का दावा किया। उन्होंने पंचायत चुनाव में अकेले उतरने और जीतने वालों को विधानसभा टिकट देने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना की।

सहारनपुर में बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय।
सहारनपुर में बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय।

HighLights

  1. कांग्रेस अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव
  2. कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह
  3. केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। चुनाव में मजबूती से उभरकर आने वालों को विधानसभा का टिकट दिया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार की दोपहर सांसद इमरान मसूद के अंबाला रोड स्थित आवास पर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता नए जोश व उर्जा के साथ उतरेंगे। अभी संगठन सृजन कार्यक्रम चल रहा है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश है तथा जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

यूपी में कांग्रेस के छह सांसद

एक सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की ताकत निरंतर बढ़ रही यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के छह सांसद है। अभी ताकत ओर बढ़ानी है तथा कांग्रेस का सूखा खत्म करने का प्रयास है। आगे कहा कि चुनावों पूरी केन्द्र व प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री मुख्यमंत्री लगने के बावजूद प्रधानमंत्री की क्या स्थिति रही यह जगजाहिर है, केशव प्रसाद मौर्य को हरवाया गया, दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले यह सीखे किसने हरवाया है। राहुल गांधी लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे है तभी बिहार में दशरथ मांझी के घर गए, राहुल गांधी का मकसद आरएसएस व भाजपा को देश से हटाना है।

ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात

इंडिया गठबंधन व ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर राय ने कहा कि गठबंधन का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, सरकार सदन का सत्र बुलाने से भाग रही। ट्रंप ने कहा कि हमने सरेंडर कराया राहुल गांधी ने बिहार में वही कहा, यदि ऐसा नहीं है तो प्रधानमंत्री कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। सवाल यह है कि देश को मोदी चला रहे हैं या ट्रंप। राय ने कहा कि देश में बेरोजगारी, मंहगाई तथा भ्रष्टाचार की जिम्मेदार सरकार है। इसमें सिर्फ गुजरात के व्यापारियों का महिमा मंडल किया जा रहा है, अयोध्या में प्रसाद भी गुजरात से आ रहा है तथा उसमें भी घोटाला हो गया है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सांसद इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व मसूद अख्तर, गणेश दत्त शर्मा, चौधरी मेहरबान आलम, अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, मुजफ्फर अली, जावेद साबरी, शायन मसूद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।