Move to Jagran APP

भगवा हुए विवि पहुंचने वाले मार्ग

मां शाकंभरी देवी राज्य विवि का गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। बुधवार को दिन भर युद्ध स्तर पर तैयारियां चलीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 10:50 PM (IST)
भगवा हुए विवि पहुंचने वाले मार्ग

सहारनपुर, जेएनएन। मां शाकंभरी देवी राज्य विवि का गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। बुधवार को दिन भर युद्ध स्तर पर तैयारियां चलीं। देहरादून रोड के अलावा राकेश केमिकल पुलिस चौकी से माहीपुरा चौक के अलावा पुवांरका तक जनता रोड को भाजपा के भगवा झंडों से पाट दिया गया। जगह-जगह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झंडे लगाने में लगे थे। विवि पहुंचने वाले सभी मार्गों को तोरणद्वारों से सजाया गया है। मार्ग पर लगे यूनिपोल भी भाजपा के बैनरों से सजे थे। पुवांरका में कार्यक्रम स्थल के आसपास सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेताओं के होर्डिंग लगाए गए थे। आगामी चुनाव में टिकट के दावेदार नेताओं के भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल के आसपास बड़े-बड़े होर्डिंग लगे थे।

loksabha election banner

आर्क एन डिजाइन ने बनाया मानचित्र

सहारनपुर: जनता रोड पर गांव पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय 50 एकड़ में बनेगा। विवि के लिए 43 एकड़ भूमि खरीदी गई। करीब दो बीघा भूमि ग्राम समाज की है जबकि पांच बीघा भूमि राजकीय महाविद्यालय पुवांरका का हिस्सा है। शासन द्वारा विवि के निर्माण का ठेका मैसर्स ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन हिसार हरियाणा को दिया गया। पांच चरणों में बनने वाले विवि के प्रथम चरण के लिए 92 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। विवि के निर्माण पर करीब 240 करोड़ की लागत का आंकलन है। शासन द्वारा आर्क एन डिजाइन लखनऊ को सलाहकार नियुक्त किया गया है। राजकीय महाविद्यालय पुवांरका का भवन भी विवि में समाहित किया जायेगा।

एनओसी को जमा 4.98 लाख

सहारनपुर: मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय को एनओसी जारी करने के लिए जिला पंचायत के खजाने में विश्वविद्यालय द्वारा 4.98 लाख रुपये जमा किए गए हैं। सहारनपुर में जनता मार्ग पर गांव पुवांरका में 50 एकड़ में बनने वाले विश्वविद्यालय का निर्माण पांच चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का काम जनवरी-2023 तक पूरा हो सकेगा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डा. सुमनलता ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा विश्वविद्यालय के निर्माण को एनओसी जारी करने के लिए 4.98 लाख रुपये जिला पंचायत को मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.