Move to Jagran APP

एकजुट हो रहा विपक्ष भाजपा के लिए बड़ी चुनौती : रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि भाजपा को अब जनता की उम्मीदों को पूरा करना होगा। सामने बड़ी चुनौती आने वाली है। भाजपा को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 09:40 AM (IST)
एकजुट हो रहा विपक्ष भाजपा के लिए बड़ी चुनौती : रामदेव

सहारनपुर (जेएनएन)। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व से लोगों को संतोष है, लेकिन जनता की पहाड़ जैसी उम्मीदें पूरी करना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि देश का कालाधन सामने आया है। अब विदेश से आने की उम्मीद बंधी है। वर्ष-2020 तक उन्होंने देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की बात भी कही।

loksabha election banner

बाबा लालदास घाट स्थित शिवधाम मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता में योगगुरु ने कहा कि आज पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहा है जो एक बड़ी चुनौती है। इसके मुकाबले को कड़ी मेहनत करनी होगी। योगगुरु ने स्वयं को सर्वदलीय और निर्दलीय बताते हुए कहा कि मजहब और राजनीति को कभी आड़े न आने दें। भारत आध्यात्मिक देश है, लेकिन यहां सांस्कृतिक विरासत को लेकर सियासत होती है। उन्होंने कहा कि योग एक पौराणिक विधा है, इससे मजहब नहीं बदलता। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में हुए आयोजन में 92 संन्यासी बनाए जो नए भारत का निर्माण करेंगे। 2050 तक 1000 नए संन्यासी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान योगगुरु ने कपालभाति सहित कई योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान गुप्ता बंधुओं के परिवार से अनिल गुप्ता, अचला गुप्ता के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।

सहारनपुर में शिविर की इच्छा हुई पूरी

योगगुरु रामदेव ने कहा कि सहारनपुर में वह पांच वर्षों से शिविर करना चाहते थे। अब यहां शिवधाम ट्रस्ट के सहयोग से तीन दिवसीय शिविर कर रहे हैं। एनआरआइ अजय गुप्ता बंधुओं के आग्रह पर दक्षिण अफ्रीका में भी उन्होंने शिविर किया था। योगगुरु ने उम्मीद जताई कि उत्तर भारत में शिवधाम सबसे बड़ा आधुनिक मंदिर होगा। शिवधाम ट्रस्ट गुप्ता बंधुओं का है। रविवार से शुरू हो रहा तीन दिवसीय योग शिविर महाराज सिंह डिग्री कालेज के मैदान पर आयोजित होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.