हड़ताल से ट्रांसपोर्ट नगर में लगी ट्रकों की लाइन
सहारनपुर : आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को ट्रकों की अनिि
सहारनपुर : आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का मिला जुला असर रहा। अधिकांश ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में ही खड़े रहे। ट्रांसपोर्टरों ने वाहनों का चक्काजाम कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिए।
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपने ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की। इसके उपरांत एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. पीपी ¨सह, उपाध्यक्ष विक्रांत सैनी, महासचिव ललित पोपली, कोषाध्यक्ष मुकेश दत्ता, संयोजक राजीव कालिया आदि रहे। ब्रित चावला ने हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया। राजनीति से प्रेरित बताया
जासं, सहारनपुर : ट्रक ट्रांसपोर्ट आपरेटर्स एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष संजय जैन, सचिव शाहनवाज खान व कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ट्रक मालिकों को भ्रमित कर रही है। जो राजनीति से प्रेरित है। एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। संजय जैन ने कहा कि अधिकतम ट्रक फाइनेंस किए हुए हैं। हड़ताल से उनकी किस्त देना असंभव हो जाएगा। ने कहा कि हड़ताल करना किसी भी समस्या का हल नहीं है। उस्मान, स. प्रिंस, सुंदर ¨सह, कासिम अली, गजनफर खान, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।