यातायात नियमों का पालन कर रहें सुरक्षित
सरसावा (सहारनपुर) : प्रदेश भर मे मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार
सरसावा (सहारनपुर) : प्रदेश भर मे मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को कस्बे के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों को परिवहन नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष आदेश कुमार त्यागी ने बच्चों से कहा कि परिवहन विभाग द्वारा वाहन चलाने के लिए जारी प्रमाण पत्र के बिना वाहन न चलाएं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि वह नाबालिग बच्चे को वाहन न दें। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का अवश्य प्रयोग करें। अक्सर देखने के आया है कि सड़क पर अधिकांश दुर्घटनाएं दुपहिया वाहन से ही होती है। सड़क पर वाहन चलाने के नियम को अपनाकर खुद जागरूक बनें तथा अन्य को भी जागरूक करें। इस काम में स्कूली बच्चे सबसे अधिक कारागार बन सकते है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी गीतों व लघु नाटकों के माध्यम से वाहन चलाने वाले चालकों को परिवहन नियम की जानकारी से अवगत कराया तथा बताया की वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही अपनी ही नही बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे से दूर रह नियम के तहत ही वाहन चलाएं। सुरक्षा में ही सुरक्षा है। कार्यक्रम को स्कूल के प्रधानाचार्य देश बंधु शर्मा, दिनेश गुप्ता, नरेश जैन, कामिनी शर्मा, केजी गुंबर, सुशील कांबोज, अरूण वर्मा, मुकेश सैनी व ओमबीर ¨सह आदि ने भी संबोधित किया।