हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश को बताई समस्याएं
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।
शनिवार को सिविल कोर्ट प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व जिला जज राजीव शर्मा का सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने बुके भेंट कर स्वागत किया। अधिवक्ता रविद्र तोमर, बाबूराम, सुरेंद्र दीक्षित ने न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को बताया कि निम्न न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की कमी के कारण न्यायिक कार्य ठीक से नहीं हो रहा हैं। जल्द ही मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होने से वादकारियों को न्याय मिलेगा। इस दौरान ज्ञान सिंह पंवार, राशिद जमील, केपी सैनी, जगपाल सैनी, महासचिव आदित्य सिंह, श्याम नारायण शर्मा, सतेंद्र तोमर, जयवीर सिंह पुंडीर, राजकुमार राणा, संजय वर्मा, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, अमित मेहरा, सूरज कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।