पोस्टर व स्लोगन से दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश
देवबंद में नोबल इंटरनेशनल एकेडमी में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बचों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में नोबल इंटरनेशनल एकेडमी में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को सहारनपुर रोड स्थित नोबल एकेडमी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कक्षा से दो से पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए जनसंख्या नियंत्रण पर लेख लिखे और विभिन्न पोस्टरों व स्लोगन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आर्य, वैष्णवी व अनु ने प्रथम, आयुषी त्यागी, सक्षम व युक्ति ने द्वितीय तथा पुरुषोत्तम, गुंजन और यथार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया7 प्रधानाचार्य प्रवीण त्यागी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्रिएटिविटी इंचार्ज पम्मी त्यागी ने बच्चों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।