Move to Jagran APP

दीपावली के पर्व पर नगर से देहात तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर दीपावली पर्व के चलते देवबंद समेत देहात क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रशासन ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:18 PM (IST)
दीपावली के पर्व पर नगर से देहात तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
दीपावली के पर्व पर नगर से देहात तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

सहारनपुर जेएनएन। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर दीपावली पर्व के चलते देवबंद समेत देहात क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रशासन ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है।

loksabha election banner

दीपावली का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शांति समितियों की बैठक से साथ-साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खुफिया विभाग और पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। शासन द्वारा खुफिया विभाग की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए देवबंद में विशेष सर्तकता दिखाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। इतना ही नहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने गांव दर गांव विशेष एसपीओ बनाए है। जो हर एक बारीकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मुहैया कराने का काम करेंगे।

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने वाले जायेंगे जेल

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने वाले असमाजिक तत्व पुलिस के राडार पर रहेंगे। क्योंकि कोई भी पर्व नजदीक आते ही असमाजिक तत्व सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और अन्य धार्मिक पोस्ट डालकर माहौल को खराब करने के प्रयास में लग जाते है। जिससे जनपद में कई स्थानों पर पूर्व में भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। लेकिन इस बार पुलिस ने साइबर क्राइम की टीम को पूर्व में सर्तक कर दिया है। जो ऐसी पोस्ट पर पूरी निगाह बनाए रखेगी।

इन्होंने कहा..

देवबंद समेत अन्य क्षेत्रों में दीपावली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत बंदोबस्त किए है। माहौल खराब करने वाले तत्वों के साथ सख्त बरती जाएगी। ग्राम सुरक्षा समितियों और शांति समितियों को भी व्यवस्था के लिए लगाया गया है।

रजनीश उपाध्याय, सीओ देवबंद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.