लॉकडाउन में शादी के बंधन में बंधे अरुण व लक्ष्मी
ोरोना संक्रमण को रोकने को लागू हुए लॉकडाउन के बीच एक और शादी बड़ी सादगी के साथ घर में ही संपन्न हुई। रविवार को गांव झबीरण के अरुण कुमार का विवाह मोरना मुजफ्फरनगर की लक्ष्मी के साथ संपन्न हुआ।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को रोकने को लागू हुए लॉकडाउन के बीच एक और शादी बड़ी सादगी के साथ घर में ही संपन्न हुई। रविवार को गांव झबीरण के अरुण कुमार का विवाह मोरना मुजफ्फरनगर की लक्ष्मी के साथ संपन्न हुआ। विवाह में दोनों ही परिवार के गिनती के सदस्य ही उपस्थित रहे। विवाह के बाद सभी बड़ों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव झबीरण निवासी डा. कृष्ण कुमार के बेटे अरुण कुमार की मोरना मुजफ्फरनगर निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री लक्ष्मी के साथ पहले से ही शादी तय थी। 29 मई को डा. कृष्ण कुमार ने सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रशासन से शादी की अनुमति ली और अपने नजदीकी परिवार के 5 लोगों को साथ लेकर मोरना पहुंचे। घर पर ही साधारण तरीके से शादी हुई। विवाह में दोनों ही परिवार के मात्र 16 सदस्य सम्मिलित हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि बिना दहेज के हुई शादी से मन में इतनी तसल्ली है कि मानों बहू के रूप में सब कुछ मिल गया।