Move to Jagran APP

यमुना नदी में स्नान को गए तीन की डूबने से मौत

गंगा दशहरा पर यमुना नदी में स्नान करने गए एक ही गांव के दो युवकों समेत तीन की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह यमुना में डूब रहे दो युवको बचाया। मरने वालों में कुतुबखेडी व एक गांव कलाहलटी का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 06:23 AM (IST)
यमुना नदी में स्नान को गए तीन की डूबने से मौत
यमुना नदी में स्नान को गए तीन की डूबने से मौत

सहारनपुर, जेएनएन। गंगा दशहरा पर यमुना नदी में स्नान करने गए एक ही गांव के दो युवकों समेत तीन की डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह यमुना में डूब रहे दो युवको बचाया। मरने वालों में कुतुबखेडी व एक गांव कलाहलटी का रहने वाला है।

loksabha election banner

बुधवार को गंगा दशहरा का पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने गए थे। बताया गया कि इस बार कई वर्षो के बाद यमुना में समुचित मात्रा में पानी आया हुआ था। लोग अलग-अलग घाटों पर स्नान कर रहे थे। गांव कुतुबखेड़ी निवासी लगभग 17 वर्षीय विशाल सैनी पुत्र सोम प्रकाश, अमन पुत्र जयपाल कश्यप व राजीव पुत्र धीर सिंह दौलतपुर घाट पर स्नान के लिए यमुना नदी में उतर गए। नहाते समय तीनों गहरे पानी की तरफ चले गए, जहां वह डूबने लगे। यह देखकर किनारे खड़ी भीड़ ने शोर मचा दिया तथा कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए। राजीव को लोगों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन विशाल व अमन गहरे पानी में डूब गए। दोनों युवक सुबह करीब 10 बजे पानी में डूब गए थे।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तथा आसपास रह रहे गोताखोरों को बुला लिया गया। गोताखोरों ने युवकों की तलाश की लेकिन तत्काल पता नहीं लग सका। लगभग तीन घंटा बाद दोनों युवकों को यमुना में बने एक कुंड से निकाल लिया गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर व्यवस्था को बनाए रखा। तुरंत ही दोनों को सीएचसी लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि विशाल तीन बहनों का इकलौता भाई था तथा बीकाम की शिक्षा प्राप्त कर रहा था। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने दोनों के शव उन्हें सौंप दिए।

इसके अलावा नागल घाट पर भी हरियाणा के करनाल जिले का एक युवक गहरे पानी में डूब गया था, जिसे कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में तत्काल ही करनाल ले गए। इसके अलावा गांव कलाहलटी निवासी 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र अजीत नाई मजरा घाट पर स्नान करने यमुना में उतरा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे परिजन सीएचसी लेकर आए लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.