Move to Jagran APP

किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार: सांसद

नगर के निकटवर्ती ग्राम रंढेडी में डा. मदन सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। इससे पूर्व हवन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:16 PM (IST)
किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार: सांसद
किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार: सांसद

सहारनपुर जेएनएन। नगर के निकटवर्ती ग्राम रंढेडी में डा. मदन सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। इससे पूर्व हवन का आयोजन किया गया। रविवार को मुख्य अतिथि भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करके राजनितिक रोटी सेक रहा है। जबकि जनता भली भांति जानती है कि भाजपा सरकार निष्पक्ष विकास करने में विश्वास रखती है। भाजपा विधायक चौ. किरत सिंह ने कहा की सरकार ने सड़क निर्माण, विद्युत, आवास योजनाओं पर कार्य करके आमजन को राहत दी है। इस दौरान पूर्व बीडीसी डा. मदन सिंह अपने दर्जनों साथियों सहित सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. धर्म सिंह व संचालन ईश्वर सिंह पंवार ने किया। कार्यक्रम में चौधरी मैनपाल सिंह, चौधरी जगदीश पंवार, संजय कम्हेडा, चौधरी अनुज उर्फ मोनू, चौधरी सतपाल सिंह, करन सिंह, कंवरपाल, अमित कुमार, मांगा, महेन्द्र चैयरमेन, पहल सिंह, बीरम सिंह, डा. अब्दुल कादिर, डा. हामिद, पूर्व चैयरमेन राजकुमार खुराना, सिताब सिंह व जसवीर सिंह, पूर्व प्रधान रकम सिंह, चौधरी मेघराज, पूर्व चेयरमैन ब्रह्मपाल फौजी बलाल खेड़ी, चौधरी बलेंदर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

भाजपा ने की रिक्त पदों पर नियुक्ति

सहारनपुर। भाजपा के नानौता मंडल में रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति होने पर पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रविवार को अमर सिंह खुड़ाना तथा टिकू सैनी को मंडल मंत्री, प्रीतम राणा को कोषाध्यक्ष तथा तरुण राणा को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके प्रथम बार नानौता पंहुचने पर कार्यकर्ताओं ने कुलवंत राणा के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष मनोज राणा के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मंडलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान संजय राणा, जगबीर सिंह फौजी, तरुण राणा, अमर सिंह, रिकू सैनी तथा प्रीतम राणा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.