Move to Jagran APP

बारिश से गिरी मकान की छत, हादसा होने से टला

लखनौती में कुंडा कला निवासी एक गरीब व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से घर में रखा सभी सामान दब गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 06:48 PM (IST)
बारिश से गिरी मकान की छत, हादसा होने से टला
बारिश से गिरी मकान की छत, हादसा होने से टला

सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती में कुंडा कला निवासी एक गरीब व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से घर में रखा सभी सामान दब गया। पीड़ित परिवार के सामने अब सिर छुपाने की जगह और रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

loksabha election banner

गांव निवासी असगर का कड़ियों से बना मकान जर्जर हालत में था। मंगलवार तड़के बारिश होने के बाद मकान की छत अचानक से गिर गई। हादसे के दौरान असगर का परिवार बाहर आंगन में सोया हुआ था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। छत गिरने की आवाज से परिवार और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के पास एक ही कमरा था, जिसके मलबे के नीचे सभी सामान दबकर खराब हो गया। पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी की हत्या का प्रयास

नानौता: अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग पूरी नहीं किए जाने पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने का पति पर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि लगभग 11 वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना बिनौली के गांव रुहाड़ निवासी युवक से हुई थी, जिससे उसको एक लड़का भी है।

महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने ससुराल वालों की मांग पर मायके से एक लाख रुपया लाकर दिया था। अब फिर से पति दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। महिला का आरोप है कि मना करने पर सोमवार को पति ने लाठी डंडों से पिटाई की व उसकी जान लेने का भी प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह से घटना की जानकारी अपने बहन व बहनोई को दी। जिनके साथ घायल अवस्था में वे मायके आ गई, जहां उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.