गांगरो नदी का पानी कई गांवों के घरों में घुसा
नदी का पानी गांवों में कई घरों में घुसने लगा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:09 AM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से क्षेत्र की बरसाती नदियों व यमुना नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। गांगरो नदी में आया पानी गांव बहादरा के कई घरों में घुस गया। जिससे घरों में रखा गया सामान खराब हो गया। नदी का पानी गांव नथमलपुर की आबादी में भी घुस गया, जबकि नदी की तेज धार में गांव रावणपुर बुजुर्ग का संपर्क मार्ग बह गया।
उधर, यमुना नदी पार के गांव ग्याजूदीनपुर, सोंधेबास, भूड का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया, जबकि पुरानी यमुना नदी ओवरफ्लो होकर अपनी जगह से दो किलोमीटर दूर खेतों से होकर बह रही है, जिससे किसानों की फसल के साथ-साथ पशुओं का चारा भी नष्ट हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें