Move to Jagran APP

Saharanpur News: किसानों की समस्याओं का समाधान कराना ही भाकियू का लक्ष्य: चौ. विनय

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पूरे भारत में किसानों की लड़ाई को लड़ने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि किसानों की एकजुटता ही उनकी ताकत है।

By Praveen KumarEdited By: Parveen VashishtaPublished: Wed, 14 Sep 2022 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2022 11:49 PM (IST)
Saharanpur News: किसानों की समस्याओं का समाधान कराना ही भाकियू का लक्ष्य: चौ. विनय
किसानों की समस्याओं का समाधान कराना ही भाकियू का लक्ष्य: चौ. विनय

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा भाकियू ने हमेशा किसानों की लड़ाई को लड़ने का काम किया है। किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान कराना ही भाकियू का लक्ष्य है और इसके लिए प्रत्येक किसान भाकियू के साथ इस लड़ाई में शामिल हैं।

loksabha election banner

किसानों की एकजुटता ही उनकी ताकत

बुधवार को तहसील में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पूरे भारत में किसानों की लड़ाई को लड़ने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि किसानों की एकजुटता ही उनकी ताकत है। भाकियू ने हमेशा किसानों की लड़ाई को सड़क पर लड़ने का कार्य किया है। संगठन ने हमेशा किसानों की लड़ाई को लड़ा है। आगे भी किसानों की लड़ाई को लड़ा जाएगा। 

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पंचायत को चौधरी राजपाल जिलाध्यक्ष, चौधरी मेवाराम चौधरी रघुबीर जिला प्रवक्ता, कान सिंह राणा तहसील अध्यक्ष, चौधरी धर्मवीर सिंह गुजर ब्लाक अध्यक्ष, सुजीत कुमार ब्लॉक अध्यक्ष ननोता, प्रीतम सिंह जिला उपाध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, चौधरी सुशील कुमार गुर्जर मुस्तफा चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत को संबोधित कर सभी किसानों से एकजुटता पर जोर दिया। पंचायत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय करा कर उनका स्वागत किया गया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, विद्युत चेकिंग के नाम पर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस कराए जाने, गांव में दूषित पानी से बचाव के लिए टंकी निर्माण तथा पूर्वी यमुना नहर गांव कल्लरपुर पर पुल का निर्माण किए जाने सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग की। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार को रेलवे क्रासिंग से एक किलोमीटर लंबे जुलूस के साथ पंचायत स्थल तक ढोल बाजे के साथ लाया गया। पंचायत स्थल पर सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने विनय कुमार का स्वागत किया। भीड़ से गदगद प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सभी भाकियू कार्यकर्ताओं का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.