किसान-मजदूर कोराना को लेकर नहीं हैं परेशान
महंगी गांव देहात में काम करने वाले किसान व मजदूर अभी कोराना को लेकर परेशान नहीं हैं। वह बेखौफ होकर वे अपने खेतों में काम कर रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 11:27 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। महंगी गांव देहात में काम करने वाले किसान व मजदूर अभी कोराना को लेकर परेशान नहीं हैं। वह बेखौफ होकर वे अपने खेतों में काम कर रहे हैं।
इस समय देश मे कोराना का भय हर आदमी को परेशान कर रहा है। लेकिन किसानों व मजदूरों का कहना है कि खेतों में सब अपने ही लोग व क्षेत्र के मजदूर काम करने आते हैं। इसलिए कोई वायरस का खतरा नहीं होता है। इस समय गन्ना छिलाई व आलू खुदाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिससे किसान अपने कामों पर लगे हैं। ग्रामीण रविन्द्र,विनोद,सलीम आदि का कहना है सभी परिवार वाले सफर व भीड़ वाली जगह से परहेज कर रहे हैं। वहीं खेतों में काम करने के बाद हाथों की साफ सफाई आदि का भी ध्यान रख रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें