Move to Jagran APP

रामलीला : योद्धाओं की मौत के बाद राम-रावण युद्ध का अंत

गंगोह में रावण पक्ष के तमाम योद्धाओं की मौत के बाद शनिवार की रात राम-रावण युद्ध का अंत हो गया। समापन भरत मिलाप के बाद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:54 PM (IST)
रामलीला : योद्धाओं की मौत के बाद राम-रावण युद्ध का अंत
रामलीला : योद्धाओं की मौत के बाद राम-रावण युद्ध का अंत

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में रावण पक्ष के तमाम योद्धाओं की मौत के बाद शनिवार की रात राम-रावण युद्ध का अंत हो गया। समापन भरत मिलाप के बाद किया जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार की रात विभिन्न स्थानों पर आयोजित लीला में रावण ने युद्ध में मेघनाद को भेजा गया, लेकिन इस बार उसका कोई वार नहीं चल सका। मेघनाद वध के बाद सलोचना भी सती हो गई। सलोचना के रूप में थारूल का अभिनय सराहा गया। रावण और मेघनाथ का संवाद भी प्रभावी रहा। रामलीला रंगमंच पर मेघनाद लक्ष्मण युद्ध के दौरान संवाद हुए। इसके बाद अंतिम आशा अहिरावण को रावण बुला लाया, लेकिन रावण का यह वार भी खाली ही गया। हनुमान ने पाताल पहुंच कर उनकी योजना पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही दो सप्ताह से चल रही रामलीला मंचन का समापन हो गया। हिदू सभा सराय में भी पर्दे पर दिखाई रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद व अहिरावण युद्ध में मारे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामलीला का शनिवार रात ही समापन हो गया। नहीं कराया जाता राम रावण युद्ध

संवाद सूत्र, गंगोह : शिव चौक स्थित रामलीला में आयोजकों द्वारा कभी मंच पर राम-रावण का युद्ध नहीं कराया जाता। आयोजन समिति के मनोज गोयल के अनुसार पहले से ही ऐसी भ्रांति है कि जिस वर्ष भी युद्ध कराया गया, उसी वर्ष कुछ न कुछ अप्रिय ही हुआ है। यही कारण है कि रावण का यहां युद्ध न करा कर सीधा पुतला ही जलाया जाता है। सी-120,लक्ष्मण मुर्छा लीला का मंचन

संवाद सूत्र अंबेहटा: नगर मे श्री रामलीला समिति के अन्तर्गत आयोजित रामलीला महोत्सव मे मंच का शुभारंभ सपा नगर अध्यक्ष (अमो) सुरेश छलेरिया ने किया। शनिवार को लक्ष्मण मुर्छा से श्री राम विचलित हो गए। श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान संवाद से पंडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप कश्यप उर्फ मीणा अरूण कुमार जैन, रतन पांचाल, नरेश गोयल, इसम सिंह, आलोक मित्तल, श्रवण पांचाल, रामा कश्यप, हिमांशु शर्मा, विशाल कल्याण आदि मौजूद रहे। सी-121,

रावण वध पर हुआ श्रीराम का जयघोष

संवाद सूत्र, महंगी: ग्राम बालू की श्री शम्भू रामलीला कमेटी द्वारा श्री राम और रावण के भयंकर युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद जय श्रीराम का जयघोष हुआ। श्रीराम की भूमिका मे देश कोरी, लक्ष्मण अंकित सैनी, सीता नितिन कोरी, हनुमानजी ऐलन सैनी, अंगद निगम सैनी, रावण अमित सैनी रहे। इंचार्ज ऋषिपाल वर्मा, शीशपाल सैनी, डा.अनिल सैनी,डा. सतीश सैनी, शिवकुमार शर्मा, राजू चौधरी, नरेश सैनी, मनोज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, तेजपाल कश्यप का सहयोग रहा। पर्दे पर दिखाई रामायण

संवाद सूत्र, इस्लाम नगर: कस्बे में बड़े परदे पर रामायण दिखाई गई। जबकि शेरपुर गांव में रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन कर भगवान रामचन्द्र का राजतिलक किया गया। विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर में ही शस्त्र पूजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.