ठंडक बढ़ी, गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा
सर्दी की पहली बारिश होते ही ठंड की दस्तक आरंभ हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:07 AM (IST)
सहारनपुर जेएनएन। सर्दी की पहली बारिश होते ही ठंड की दस्तक आरंभ हो गई है। गुरुवार को सुबह से ही बिजली कड़कने के साथ बारिश आरंभ हुई जो रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही। बारिश होने के साथ ठंड बढ़ गई है। बारिश के कारण अधिकांश लोग घरों व दुकानों पर ही बैठे नजर आए। ठंड आरम्भ होते ही बाजारों में गर्म कपड़े कपड़ों की बिक्री जमकर हुई। दुकानों पर जगह-जगह महिलाओं की भीड़ नजर आई जो कि स्वयं अपने लिए व बच्चों के लिए जर्सी, टोपी, मफलर की खरीद करती नजर आई। दुकानदार सनी सचदेवा ने बताया गुरुवार को बारिश होते ही ठंड का एहसास लोगों को हुआ जिसके बाद गर्म कपड़ों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें