भीम आर्मी के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
एक तरफ जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता अजय की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ वहीं चंद्रशेखर उर्फ रावण की गिरफ्तारी पर भी विरोध प्रदर्शन हुआ।
सहारनपुर (जेएनएन)। भीम आर्मी के कार्यकर्ता अजय को पुलिस ने बेहट से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद अजय के समर्थकों ने बेटह कोतवाली को घेर लिया। साथ ही उन्होंने जाम भी लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
वहीं दूसरी तरफ देवबंद में दलित महिलाओं ने भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर उर्फ रावण की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को एडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने मुजफ्फरनगर-देवबंद-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस की चौकसी के चलते यह महिलाएं जाम नहीं लगा पाईं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में सड़ने लगा है गोमती नदी का पानी
पुलिस व महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में महिलाएं एसडीएम को ज्ञापन देकर वापस चली गईं। दूसरी ओर दलितों के हंगामे के मद्देनजर देवबंद तहसील क्षेत्र के 20 से अधिक गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस को सूचना है कि इन गांव से दलित एडीएम कोर्ट तक आएंगे।
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के भाई के खिलाफ 17 महीने बाद हो पाई एफआइआर