विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाला मेला स्थगित

By JagranEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 09:36 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 06:02 AM (IST)

देवबंद कोरोना संक्रमण और सहारनपुर में लॉक डाउन के चलते प्रशासन ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर ...और पढ़ें

त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाला मेला स्थगित
त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाला मेला स्थगित

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद कोरोना संक्रमण और सहारनपुर में लॉक डाउन के चलते प्रशासन ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर सात अप्रैल से आयोजित होने वाला मेला स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में नगरपालिका अधिकारियों, मेला एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों की संयुक्त बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

देवबंद में कोरोना वायरस के कारण नगर के सभी मंदिरों के कपाट पिछले चार दिन से बंद पड़े हैं। मंदिरों में केवल पुजारी ही सुबह शाम आरती कर रहे हैं। वहीं नगरपालिका के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात अप्रैल से मंदिर प्रांगण में मेला आयोजित किया जाना था।

इस संबंध में मंगलवार को मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार, मेला चेयरमैन सुधा गांधी, मंदिर कमेटी की ओर से पंडित सतेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। एसडीएम ने बताया कि नवरात्र में मंदिरों में पूजा अर्चना भी अब श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे। सिर्फ मंदिर के पुजारी ही मूर्तियों की सुबह-शाम आरती आदि कर सकेंगे।

........

मंदिर स्थापना के बाद मेला पहली बार स्थगित

मंगलवार को प्रशासन की बैठक के बाद लोगों को जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार है कि जब तिरुपुर मां बाला सुंदरी देवी के मेले को स्थगित किया जा रहा है। जब से मंदिर स्थापित हुआ है, तब से हर वर्ष चैत्र माह में मेला लगता आया है। आसपास के कई राज्यों के लोग मेले में पहुंचते हैं।

इन्होंने कहा

लाक डाउन और कोरोना संक्रमण के चलते मेला स्थगित करने का फैसला लिया गया है। लोगों को घरों में ही रह कर नवरात्रों में पूजा करनी चाहिए। अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

देवेंद्र पांडेय, एसडीएम देवबंद।