बच्चों ने बनाई हाइड्रोलिक क्रेन और चंद्रयान मॉडल
रामपुर मनिहारान स्थित बिल क्लिटन स्कूल में विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन बीएसए ने कर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान स्थित बिल क्लिटन स्कूल में विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन बीएसए ने कर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शनिवार को अमेरिका में बसे एनआरआई विनोद गुप्ता की संस्था रामरति एजुकेशन कांपलेक्स में स्थित बिल क्लिटन स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में डाइजेस्टिव सिस्टम, रापवे सोलर प्लांट, स्मार्ट सिटी, हाइड्रोलिक क्रेन, चंद्रयान मिशन टू , स्मॉल सोलर कुकर, ड्रोन कैमरा, आदि विभिन्न मॉडल को अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गए मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएसए रामेंद्र कुमार सिंह ने किया और कहा छात्राओं द्वारा बनाए गए ये मॉडल आगे चलकर छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
रामरति एजुकेशन कांपलेक्स प्रेसिडेंट राजकमल सक्सेना ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडल प्रोजेक्ट की वस्तुओं की सराहना कर छात्र छात्राओं के उच्जवल भविष्य की कामना की तथा एनआरआई विनोद गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बिल क्लिटन स्कूल प्रधानाचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने में सहायक सिद्ध होती है। प्रदर्शनी में उप प्रधानाचार्य अनीता पसरिजा, सुधा पंवार, प्रतिभा शर्मा, रूपाली गुप्ता, पवन शर्मा, दीप्ति, सलौनी, शामी पुंडीर आदि का सहयोग रहा। साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे साइंस ब्लाक का किया भृमण
बीएससी रामेंद्र सिंह ने रामरति एजुकेशन कांपलेक्स में अमेरिका में बसे एनआरआई विनोद गुप्ता द्वारा साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से छात्र-छात्राओं के लिए बनवाए जा रहे साइंस ब्लॉक का भी भ्रमण किया और वहां की जहां की जानकारी लेकर साइंस ब्लॉक को छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए नींव का पत्थर बताया। रामरति एजुकेशन कांपलेक्स प्रेसिडेंट राज कमल सक्सेना ने बीएसए को साइंस ब्लॉक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।