मतदान जागरुकता रैली निकाली
सभा में होने वाले उप चुनाव के चलते कालेज के छात्र व स्कूल स्टाफ ने मतदान जागरूकता को लेकर विचार गोष्ठी व रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बि.जनता इंटर कालेज बिलासपुर में मतदान जागरूक
सहारनपुर जेएनएन। गंगोह विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के चलते कालेज के छात्र व स्कूल स्टाफ ने मतदान जागरूकता को लेकर विचार गोष्ठी व रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बि.जनता इंटर कालेज बिलासपुर में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य ब्रहमपाल सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने गांव में लोगों को मतदान करने को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की जान होती है। इसलिए मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करना चाहिए। अन्य स्टाफ ने भी जागरूकता गोष्ठी में अपने अपने विचार रखे। अध्यापक अशोक कुमार, प्रीतम सिंह, देशांत शर्मा,सुनीता देवी,मुन्नी देवी, शिखा व ओमकार आदि रहे।