Move to Jagran APP

आश्वासन पर हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी

प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद गोशाला कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 05:50 PM (IST)
आश्वासन पर हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी
आश्वासन पर हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी

सहारनपुर जेएनएन। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद गोशाला कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं। पिछले 4 महीने से वेतन न मिलने से नाराज गोशाला कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया था। जिससे गोशाला में रखे गए 224 गोवंश के खाने-पीने और रखरखाव का भी संकट खड़ा हो गया था। मामला उलझते देख प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त प्रकरण को अपने हाथ में लिया और गुरुवार को ग्राम सचिव के माध्यम से कर्मचारियों को यह आश्वासन दिलाया गया कि 2 दिन के अंदर उनके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर सभी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए।

loksabha election banner

विद्युत आपूर्ति ठप रहने से कस्बे वासी परेशान

सहारनपुर। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण नगर का एक हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मीरा में रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिग के कारण फुंक गया था। जिसे गुरुवार की शाम तक भी बदलने के लिए उतारा नहीं गया। नगर वासियों राजकुमार राजकुमार, मोनू, संजय आदि का कहना है नगर में अवैध कनेक्शनों के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी इस समस्या से उदासीन है। यही नहीं विद्युत समस्या के बारे में पूछने पर फोन भी नहीं उठाते। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जनहित में अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार ने अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया शुक्रवार तक नया ट्रांसफार्मर लाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि नागरिकों को परेशानी से मुक्ति मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.