Move to Jagran APP

बड़गांव-देवबंद मार्ग पर बेसहारा गोवंशों का कब्जा

आवारा घूम रहे बेसहारा गोवंश फसलों को नष्ट करने के साथ दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। गोवंश संरक्षण और संव‌र्द्धन के दावों की बड़गांव-नानौता मार्ग पर पोल खुलती नजर आ रही है। मार्ग पर दर्जनों की संख्या में मौजूद बेसहारा गोवंश प्रशासन की उदासीनता को जाहिर कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:48 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 10:48 PM (IST)
बड़गांव-देवबंद मार्ग पर बेसहारा गोवंशों का कब्जा
बड़गांव-देवबंद मार्ग पर बेसहारा गोवंशों का कब्जा

सहारनपुर जेएनएन। आवारा घूम रहे बेसहारा गोवंश फसलों को नष्ट करने के साथ दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। गोवंश संरक्षण और संव‌र्द्धन के दावों की बड़गांव-नानौता मार्ग पर पोल खुलती नजर आ रही है। मार्ग पर दर्जनों की संख्या में मौजूद बेसहारा गोवंश प्रशासन की उदासीनता को जाहिर कर रहे हैं।

loksabha election banner

क्षेत्र में दो गो-आश्रय स्थल होने के बावजूद भी नानौता-बड़गांव मार्ग पर दर्जनों की संख्या में घूमते बेसहारा गोवंश स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के शिकार हैं। प्रशासन के पास गोवंश को संरक्षित करने के लिए न माकूल स्थान हैं और न ही बेसहारा गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था है। वहीं अधिकारी बेसहारा गोवंश को गो-आश्रय स्थल भिजवाने के नाम पर एक दूसरे की जवाबदेही तय करने में लगे रहते हैं। यदि नानौता-बड़गांव मार्ग पर आवारा घूम रहे बेसहारा गोवंश को गो-आश्रय स्थल नहीं भिजवाया गया तो आगामी दिनों में कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

थम जाती हैं वाहनों की रफ्तार

मार्ग पर सामने आए बेसहारा गोवंश को देखकर वाहनों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग जाता है। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है कि वह घूम रहे बेसहारा गोवंश को तत्काल गो आश्रय भिजवाने की व्यवस्था करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.