Move to Jagran APP

्रमहानगर में बनेगा प्रदेश का पहला गो अंत्येष्टि स्थल

उत्तर प्रदेश का पहला गो अंत्येष्टि स्थल सहारनपुर में जल्दी ही बनाया जाएगा। नगर निगम ने भूमि का चयन कर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 11:07 PM (IST)
्रमहानगर में बनेगा प्रदेश का पहला गो अंत्येष्टि स्थल
्रमहानगर में बनेगा प्रदेश का पहला गो अंत्येष्टि स्थल

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश का पहला गो अंत्येष्टि स्थल सहारनपुर में जल्दी ही बनाया जाएगा। नगर निगम ने भूमि का चयन कर अंत्येष्टि स्थल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गोवंश प्रेमियों की काफी समय से की जा रही मांग और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम द्वारा जल्दी ही गो अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए निगम द्वारा भूमि का चयन कर लिया गया है। गत वर्ष मेयर संजीव वालिया ने गो अंत्येष्टि स्थल बनवाने की घोषणा की थी।

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि का चयन कर लिया गया है। दिल्ली रोड से जुड़े एक बाइपास रोड के निकट यह गो अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। इसके बन जाने से मृत गोवंश की अंत्येष्टि सम्मान के साथ हो सकेगी।

टावर निर्माण का विरोध

सहारनपुर: राज विहार कालोनी में अवैध रूप से लगाए जा रहे मोबाइल टावर को क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध किया। शनिवार को कालोनी के सैकड़ों लोग एकत्र होकर जिला अधिकारी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि राज कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है जिसे अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए गए यापन ने कहा कि अगर मोबाइल टावर का लगाने कार्य शीघ्र न रुकवाया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों शफीक अहमद, अब्दुल रहमान, सारिक, अब्दुल रहमान, शफीक अहमद, सागर आदि लोग मौजूद रहे।

22 मरीजों की छुट्टी, 15 नए पाजिटिव

जासं, सहारनपुर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। शनिवार को 15 नए पाजिटिव केस मिले, जबकि 22 मरीज स्वस्थ हो गए। इन्हें छुट्टी दे दी गई। जिले में कोरोना से अब तक 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित 8105 में से 6782 मरीज स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1205 हैं। शनिवार को आए पाजिटिव मरीज में लक्षण वालों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 15 नए मरीज सामने आए। इनमें तीन मरीज एयरफोर्स स्टेशन सोराना के हैं। इनके अलावा खलासी लाइन, मुगल माजरा, अहमपुर, आयुष अस्पताल छुटमलपुर, पंत विहार तथा चांद कालोनी बेहट के रहने वाले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हजार को क्रास कर चुकी है, जबकि स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 6782 पहुंच गया है। एक्टिव केस 1205 हैं, जिनका उपचार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.