Move to Jagran APP

देश विकास में नारी का विशेष योगदान : शाही

नागल में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को खंड विकास परिसर में स्वयं सहायता समूह एवं आंगनवाड़ी से संबंधित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सहारनपुर प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लोकतंत्र में देश विकास में नारी का विशेष योगदान है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM (IST)
देश विकास में नारी का विशेष योगदान : शाही

सहारनपुर, जेएनएन। नागल में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को खंड विकास परिसर में स्वयं सहायता समूह एवं आंगनवाड़ी से संबंधित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सहारनपुर प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लोकतंत्र में देश विकास में नारी का विशेष योगदान है। ग्रामीण परिवेश में महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका नहीं मिलता है लेकिन वह समूह के माध्यम से अपने हुनर को विकसित कर सकती हैं। महिला जितनी सशक्त होगी उतना ही देश विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने इस दौरान ब्लॉक परिसर में पौधारोपण भी किया।

loksabha election banner

रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। पार्टी का सिद्धांत है कि समूची वसुंधरा एवं भूमंडल को अपना परिवार समझकर सभी का विकास करें। उन्होंने महिलाओं से टीकाकरण के लिए जन-जन को जागरूक करने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी विजय तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रविद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पपिन चौधरी, आशा त्रिपाठी, सीडीपीओ डा. अनीता सोनकर, सीपी सिंह, नाजिया, सहेंद्र सिंह, अतुल वालिया, एके श्रीवास्तव ,अलका त्रिपाठी, डा. विकास पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर , अमित वालिया, मनमोहन सिंह, प्रणव चौधरी, विपिन कुमार, दीपक गुप्ता, पवन त्यागी, सत्येंद्र वैदिक, रमेश पवार, राम कुमार प्रधान अमित वालिया रजनी राणा, राकेश सहल, उषा उपाध्याय ,सारिका वालिया अलका त्रिपाठी सहित आजीविका मिशन एवं बाल पुष्टाहार से संबंधित महिलाएं मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.