सपा के प्रदेश सचिव भाजपा में शामिल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पुंवारका ब्लॉक प्रमुख पति कुलबीर सिंह राणा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
सहारनपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पुंवारका ब्लॉक प्रमुख पति कुलबीर सिंह राणा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सपा नेता कुलबीर सिंह राणा ने अपनी टीम के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, देवव्रत त्यागी तथा विपिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, उमेश शर्मा, जसवंत ठाकुर, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। कुलबीर राणा व उनके साथ अनेक कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गई।