कोरोना से जंग में यह हैं हमारे कर्म योद्धा
कोरोना से लड़ाई में कुछ हमारे ऐसे कर्मयोद्धा भी हैं जो दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए जहां लोगों को घरों में रहने की हिदायत की जा रही है। वहीं उनमें नगर निगम सहारनपुर के कर्मचारी दिन रात शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना से लड़ाई में कुछ हमारे ऐसे कर्मयोद्धा भी हैं, जो दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए जहां लोगों को घरों में रहने की हिदायत की जा रही है। वहीं उनमें नगर निगम सहारनपुर के कर्मचारी दिन रात शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। सफाई कर्मचारी सुबह से शाम तक कुड़े का उठान कर रहे हैं। इन कर्मयोद्धाओं में बिजली निगम के कर्मी भी शामिल हैं, जो विद्युत आपूर्ति को निर्बाध जारी रखने का पोल पर चढ़कर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। बच्चों के लिए दूध पहुंचाने वाले भी कर्मयोद्धा हैं। इसी तरह खाद्य सामग्री पहुंचाने व घर-घर जाकर गैस सिलेंडर लगाकर ईधन की आपूर्ति करने वाले वेंडरों की महत्ता भी इन दिनों खूब समझ आ रही है।