रामतीर्थ केंद्र और अकबर के समय की रामायण को देख भावविभोर हुई स्मृति ईरानी Saharanpur News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी सहारनपुर पहुंची।
सहारनपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी सहारनपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्वामी रामतीर्थ केंद्र का भी निरीक्षण किया।
रामतीर्थ केंद्र पहुंची स्मृति ईरानी
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर करीब 1:15 बजे अंबाला रोड स्थित स्वामी रामतीर्थ केंद्र पहुंची, जहां उनका पंडित केदारनाथ प्रभाकर उनके बेटे सर्वेश प्रभाकर आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर पंडित केदारनाथ प्रभाकर ने रामतीर्थ केंद्र में मौजूद दिल्ली की कुतुब मीनार से संबंधित रिसर्च स्मृति ईरानी को दिखाएं। अकबर के समय की छोटी सी रामायण को भी दिखाया। उसके बाद पंडित केदारनाथ प्रभाकर उनके बेटे सर्वेश प्रभाकर स्मृति ईरानी को भृगु संहिता लेकर गए, जहां उन्होंने भृगु संहिता से संबंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजीव गुंबर भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे। इसके बाद स्मृति ईरानी कुल तार सिंह नगर शहीद भगत सिंह के परिजनों से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची।