Move to Jagran APP

बैंडबाजों संग निकाली श्री रामनवमी शोभायात्रा

मार्ग में कई स्थानों पर भव्य स्वागत भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी जागरण संवाददाता सहारनपुर श्री राम नवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी। मार्ग में कई स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:20 AM (IST)
बैंडबाजों संग निकाली श्री रामनवमी शोभायात्रा

सहारनपुर: श्रीराम नवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। मार्ग में कई स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

शनिवार शाम श्री रामलीला भवन से

श्रीराम नवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीराम नवमी शोभायात्रा आरंभ हुई। प्रभु श्रीराम के ध्वज वाहक के रूप में उत्सव संयोजक प्रवीण ग्रोवर चल रहे थे। सबसे आगे संस्था का बैनर, गणेश जी की सवारी, ढोल नगाड़े आदि चल रहे थे। 16 झांकियों में रामदरबार, हनुमान व भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी थी। शोभायात्रा में शामिल छह बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थे। गंगोह के मोहित व रामपुर के सोनू द्वारा भव्य झांकियां सजाई गई थी।

भगवान श्रीराम के रथ के सारथी आलोक मित्तल बने थे। रथ पर पं.राजेंद्र शर्मा विराजमान थे। रथ से प्रसाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे थे। मोरगंज व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यशपाल मैनी, विवेक मनोचा, दिनेश जैन बल्ली, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, भोजा, कृष्ण लाल ठक्कर, नरेश धीमान, मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा थे।

शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई शोभायात्रा देर रात श्री रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्री रामलीला कमेटी, पंजाबी महासंगठन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। चौक फव्वारा जामा मस्जिद पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय ने पगड़ी बांधकर पदाधिकारियों का सम्मान किया। मौलवी फरीद, हाजी सगीर, खलीफा गुफरान थे।

पुलिस प्रशासन द्वारा शोभायात्रा के मार्ग में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्रा की अगुवाई सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राकेश जैन, अमित गगनेजा, हेमंत गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, राहुल लखनपाल शर्मा, लाजकृष्ण गांधी, विजय माहेश्वरी, सुरेंद्र धवन, सर्वेष्ठ गुप्ता, केएल अरोड़ा, श्रीराम नवमी महोत्सव समिति के प्रधान परमेंद्र बंसल, महामंत्री राजकुमार नरुला, कोषाध्यक्ष विनोद कपूर, रमेश बिंद्रा, गोपाल काली, चंद्र मोहन अरोड़ा, राजेंद्र लांबा, रम्मी धवन, ऋषि हांडा, रामबिहारी अग्रवाल, बिट्टू बजाज, अनुज बंसल, वीके ग्रोवर, संजय गांधी, संजय अरोड़ा,पं.दिनेश कौशिक, विकास गुप्ता, बिट्टू बजाज आदि कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.