Move to Jagran APP

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए गुरुवार को दिनभर तैयारी होती रही। शुक्रवार सुबह तीन बजे से मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों के बीच जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:05 AM (IST)
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

सहारनपुर, जेएनएन। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए गुरुवार को दिनभर तैयारी होती रही। शुक्रवार सुबह तीन बजे से मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों के बीच जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़िये देर रात तक महानगर से होकर निकले।

loksabha election banner

गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिरों में बिजली की आकर्षक साज-सज्जा की गई। दिन में मंदिरों की सफाई के साथ ही बेरीकेडिंग लगाने का काम चला। धोबीघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया मंदिर कमेटी के प्रधान आलोक चाचा ने बताया कि जलाभिषेक सुबह तीन बजे से आरंभ हो जाएगा। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई परेशानी न हो, मंदिर कमेटी द्वारा इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। वहीं चकरोता रोड स्थित श्री बागेश्वर मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर कमेटी के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि जलाभिषेक सुबह चार बजे से आरंभ हो जायेगा।

डाक कांवड़ की रही धूम

देहरादून रोड पर दिन भर डाक कांवड़ की धूम रही। मोटर साइकिलों और चार पहिया वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए भोले जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। देर रात तक डाक कांवड़ के वाहनों अपने गंतव्य स्थलों की और दौड़ रहे थे। शिव कांवड़ संघ द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर में भोलों की सुविधा के लिए स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे थे। कैथल के कर्मवीर, अंबाला कैंट के योगेश व रॉकी कांवड़ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहे थे ----

सी-19

महाशिवरात्रि पर सुबह सवेरे वह भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। हर वर्ष वह पूरे परिवार के साथ जलाभिषेक करते है।

आलोक तुली, श्रद्धालु। सी-20

भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मन को असीम शांति मिलती है। वह भूतेश्वर मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

तरुण भोला, श्रद्धालु। सी-21

भगवान शिव की असीम अनुकंपा से परिवार में सुख समृद्धि रहती है। वह महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का सुबह सवेरे जलाभिषेक करेंगे।

कृष्ण कुमार सैनी, श्रद्धालु। सी-22

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह तीन बजे से जलाभिषेक आरंभ हो जायेगा। श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

पं.राजीव दीक्षित, पुजारी। सी-23

कांवड़ियों की सेवार्थ 28 वर्षों से शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा शिविर लगाया जा रहा है। 14 फरवरी से आरंभ हुए शिविर में हजारों कांवड़िए पहुंच रहे है।

संदेश खुराना, महामंत्री शिव कांवड़ सेवा संघ। सी-24

कांवड़ियों की सेवा से भोले प्रसन्न होते है। सेवादार दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में लगे है। संघ द्वारा श्रावण मास में भी शिविर लगाया जाता है।

दीपक जुनेजा, प्रधान शिव कांवड़ सेवा संघ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.