विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेर ¨सह राणा पहुंचेंगे सचिन वालिया के घर

By JagranEdited By:
Published: Sat, 12 May 2018 10:03 PM (IST)

सहारनपुर : फूलन देवी हत्याकांड के दोषी शेर ¨सह राणा जल्द ही भीम आर्मी के सचिन वालिया के

शेर ¨सह राणा पहुंचेंगे सचिन वालिया के घर
शेर ¨सह राणा पहुंचेंगे सचिन वालिया के घर

सहारनपुर : फूलन देवी हत्याकांड के दोषी शेर ¨सह राणा जल्द ही भीम आर्मी के सचिन वालिया के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देंगे। वह महाराणा प्रताप की आगामी जयंती राजपूतों के साथ मनाने के लिए भीम आर्मी के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे।

रुड़की (उत्तराखंड) निवासी शेर ¨सह राणा ने शनिवार को दैनिक जागरण से मोबाइल पर कहा कि कुछ लोग भीमआर्मी के लोगों को साजिश के तहत राजपूतों के खिलाफ करने की कवायद कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। दोनों वर्गों के बीच पनपी खाई को निपटाया जाना चाहिए। कहा कि महाराजा महाराणा प्रताप और राजा पृथ्वीराज चौहान केवल राजपूत नहीं, बल्कि सर्वसमाज के पक्षधर थे। शेर ¨सह राणा ने कहा कि वह भीम आर्मी से अपील करेंगे कि अगले साल महाराणा प्रताप जयंती राजपूतों के साथ मिलकर मनाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।