प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सराहा
विद्या भारत द्वारा आयोजित प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने ऊर्जा और जल संरक्षण स्मार्ट घर डिजीटल लॉकर स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम मॉडल प्रदर्शित किए। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्सावर्धन किया।
सहारनपुर जेएनएन। विद्या भारत द्वारा आयोजित प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने ऊर्जा और जल संरक्षण, स्मार्ट घर, डिजीटल लॉकर, स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम मॉडल प्रदर्शित किए। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को बाबा लालदास रोड स्थित स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्त, प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, शिव कुमार गर्ग, प्रदेश निरीक्षक महेश शर्मा, संयोजक प्रभात व प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में ऊर्जा व जल संरक्षण, स्मार्ट घर, रक्त संचार, हृदय संरचना आदि मॉडल प्रदर्शित किए गए। अटल थिकिग लैब द्वारा डिजीटल लॉकर, स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम, स्मार्ट डस्टबीन के मॉडल प्रस्तुत किए। गणित में प्रतिभागियों ने पाइथागोरस प्रमेय, थ्री-डी ज्यामिति, शंकु परिच्छेद पर आधारित चित्र प्रस्तुत किए गए। निर्णायकों विनोद, रविद्र, प्रभात, अनिल, अक्षय, रमन, आशीष ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रश्नमंच, प्रयोगात्मक व पत्र वाचन में भी प्रतिभागी शामिल रहे।