Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग गणेश प्रतिमा विसर्जित

सहारनपुर: श्री महेश मंदिर चल रहे गणेशोत्सव को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:14 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग गणेश प्रतिमा विसर्जित

सहारनपुर: श्री महेश मंदिर चल रहे गणेशोत्सव को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाकर श्रद्धालु एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। देर शाम बाड़ा लालदास घाट पर जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित की गई।

loksabha election banner

बाजार रामानंदी बाजार स्थित मंदिर से दोपहर को विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद गणपति महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ आरंभ हुई। सबसे आगे संस्था का ध्वज, बैनर, देवी-देवताओं की भव्य झांकियां चल रही थी। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गणपति महाराज की प्रतिमा की शोभा देखते ही बनती थी। मुख्य बाजारों से होती हुई शोभायात्रा देर शाम बाड़ा लालदास घाट पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद गणपति महाराज की प्रतिमा पांवधोई नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मंदिर के प्रधान राजकुमार खन्ना, रामराजीव ¨सघल, विपिन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रेमचंद, विनोद बब्बर, महाराष्ट्र गणेश उत्सव के प्रधान धनंजय घाडगे, श्रीकांत पंवार, शरद कुमार, ¨पटू फोफजे, अर¨वद जगताप, अशोक कोकटे, राजू सावन थे। सी 14- 1008 लड्डूओं का भोग अर्पण

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणेश महोत्सव में गणेशजी का विधिवत पूजन किया गया। भव्य आरती के बाद 1008 लड्डुओं का महाभोग अर्पण किया गया। स्वामी कालेन्द्रानंद महराज ने श्री गणेश महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि गणेश प्रकृति एवं परम कल्याण के प्रतीक हैं। इस मौके पर अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेन्द्र धीमान, रविन्द्र चौधरी, मनीष गुप्ता, सहेंद्र अग्रवाल, मुकेश गोयल, भूपेन्द्र सिह, मुकेश त्यागी, राधा, रीटा, मीरा, कविता, बाला, राखी, गीता, ममता, सविता, सुलेखा, कमला उपस्थित रहीं। सी 17- रामलीला के लिए बल्ली पूजन किया

सहारनपुर: श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में 34वें श्रीरामलीला महोत्सव के लिए गांधी पार्क में बल्ली पूजन किया गया। पं.आत्मा राम ने क्लब के प्रधान जोगेन्द्र कुमार से पूजा अर्चना कराई। मंत्रोच्चारण तथा जय श्रीराम के उद्घोष के बीच बल्ली पूजन हुआ। महामंत्री गुरदीप ¨सह बाबा, गुरमीत ¨सह, राकेश वत्स, रमेश चन्द्र छबीला, राकेश शर्मा, विनय वत्स, जगदीश भंडारी, हरीश, विक्रांत सैनी, विपिन सलूजा, लेखराज बतरा, रमेश धवन, सुभाष चावला, सुरेश निझावन, दीपक मल्होत्रा, अभिषेक शर्मा, नवदीप आनंद, गगन भंडारी, विकास शर्मा, नवीन कुमार, चमनलाल आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.