विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुरवासी ध्यान दें! 39 कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली आपूर्ति, समय कर लें नोट

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:18 PM (GMT+05:30)

Saharanpur News: सहारनपुर में शुक्रवार को विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे शहरी क्षेत्र की 39 कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य होगा।

  2. अलग-अलग समय पर शटडाउन रहेगा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहरी क्षेत्र में विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत और निर्माण कार्यों के चलते शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच बिजली अलग-अलग समय पर शटडाउन रहेगा। इसके चलते 39 कालोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि जर्जर तार व पोल बदलने और पीडब्ल्यूडी द्वारा लाइन शिफ्टिंग के चलते सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जनकनगर उपकेंद्र से जुड़े पुरानी चुंगी, छिपियान और नया बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

वहीं टीपीनगर उपकेंद्र से जुड़े बेरीबाग, नुमाइश कैंप, हरेटी, रोहित विहार व सिद्धार्थ नगर तथा हुसैन बस्ती उपकेंद्र से जुड़े काली का मंदिर, गीतांजलि विहार, उपवन विहार, दिनेश विहार, अमन विहार, साधु विहार, मोहित विहार, मोती बाग, प्रेमपुरी, भगवती कालोनी, चंद्रलोक, वैष्णो धाम और महाराजा गार्डन में भी इस बीच बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

हाकिमपुरा में गणपति विहार फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे, रमजानपुरा पर 12 से एक बजे, विश्वास नगर पर एक बजे से दो बजे और गोपालपुरा पर दो बजे से तीन बजे तक डीटी फ्यूज बाक्स लगेंगे। इससे गणपति विहार, रामजानपुरा, विश्वास नगर, देव कालोनी और आनंद कालोनी में आपूर्ति रुकेगी। कैलाशपुर-2 के इंडस्ट्रियल एरिया-3 फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग होगी।

मानकमऊ में इंडस्ट्रियल और शारदा नगर फीडरों पर सुबह 10 से 12 बजे तक पोषक विभाजन से इंडस्ट्रियल, शारदा नगर और खलासी लाइन क्षेत्र प्रभावित होंगे। आइटीआइ-2 में पैरामाउंट, इंडस्ट्रियल-01 और -03 फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक क्षतिग्रस्त 11 केवी एक्सएलपीई केबल बदली जाएगी। जैनबाग-2 के धोबीघाट फीडर पर दोपहर 12 से 2 बजे तक नए एलटी एबीसी पोल लगेंगे।

इससे गौशाला रोड और धोबी घाट प्रभावित होंगे। अंबाला रोड उपकेंद्र के थाना मंडी फीडर और मंडी समिति उपकेंद्र के फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे तक ट्रांसफार्मर तथा एचटी-एलटी लाइन का रखरखाव होगा। मीट मार्केट, जेबीएस स्कूल, पक्का बाग, इंद्रा चौक, सरोय अली, खजुर तला और आली की चुंगी में बिजली बाधित रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।