सहारनपुर वाले ध्यान दें! 56 कॉलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में बंद रहेगी बिजली
Saharanpur Power Cut: विद्युत विभाग सहारनपुर में त्योहारों के लिए निर्बाध आपूर्ति हेतु मरम्मत कार्य कर रहा है। शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया समेत 56 कॉलोनियों में बिजली कटौती होगी।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी को होगी मरम्मत।
लाइन शिफ्टिंग, मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई-छंटाई जैसे काम होंगे।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी के लिए विद्युत विभाग मरम्मत और रखरखाव कार्य पूरे कराने में जुटा है। शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया समेत 56 कॉलोनियों में दो घंटे से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि शटडाउन के दौरान लाइन शिफ्टिंग, मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई-छंटाई और फ्यूज बाक्स लगाने का काम किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जनकनगर विद्युत उपकेंद्र में पीडब्ल्यूडी अंडरग्राउंड लाइन शिफ्टिंग के साथ 33 केवी लाइन, पावर ट्रांसफार्मर, वीसीबी और एचटी लाइन के मेंटेनेंस के चलते पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार, जनक नगर, शालीमार, लिंक रोड, कंपनी बाग और माधो नगर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कटौती रहेगी।
टीपीनगर उपकेंद्र से जुड़े बेरीबाग, नुमाइश कैंप, हरेती, रोहित विहार व सिद्धार्थ नगर तथा हुसैनबस्ती विद्युत उपकेंद्र से जुड़े काली का मंदिर, गीतांजलि विहार, उपवन विहार, दिनेश विहार, अमन विहार, साधु विहार, मोहित विहार, मोती बाग, प्रेमपुरी, भगवती कालोनी, चंद्रलोक, वैष्णो धाम व महाराजा गार्डन में भी इसी समय बिजली बंद रहेगी।
जनकनगर उपकेंद्र से जुड़े पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार, जनक नगर, बाजोरिया रोड, गोविंद विहार, रिमाउंट डिपो, पावर हाउस, संत नगर और नुमाइश कैंप में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। हकीमपुरा उपकेंद्र से जुड़े हलालपुर, देव कालोनी और आनंद कालोनी समेत क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा।
हकीकत नगर उपकेंद्र के हकीकत नगर, इनकम टैक्स, पंजाबी बाग, जैन कालेज-मल्हीपुर रोड, गिल कालोनी और मिशन कंपाउंड फीडरों से जुड़े अहमदबाग, सुंदर विहार, पवन विहार, भारत विहार, साई धाम, सन सिटी, आर्यन सिटी और मंदाकिनी विहार में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
वहीं अंबाला रोड उपकेंद्र से जुड़े गुरुद्वारा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, नगर निगम, माधव प्रकाश गली, कांग्रेस कमेटी के पास, हौजखेड़ी रोड और कोलागढ़ रोड में दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। आइटीआइ-2 उपकेंद्र से जुड़े जय नगर, आशीर्वाद कालोनी, रक्षा कालोनी, रोहित विहार, पैरामाउंट, ग्रीन पार्क और रामलीला मैदान में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कटौती होगी। मानकमऊ-शहरी उपकेंद्र के इंडस्ट्रियल फीडर पर भी इसी समय बिजली बंद रहेगी। यहां बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 11 केवी लाइन पर फ्यूज बाक्स लगाए जाएंगे।
