नई गाड़ी में पुराना इंजन लगाकर ग्राहक को बेची, शोरूम मैनेजर समेत तीन लोग फंसे
सहारनपुर में एक ग्राहक को नई महिंद्रा बोलेरो कार में पुराना इंजन लगाकर बेच दिया गया। पीड़ित अब्दुल माजिद जिलानी ...और पढ़ें

HighLights
नई महिंद्रा बोलेरो में पुराना इंजन लगाकर बेची गई।
ग्राहक ने दस्तावेजों की जांच में धोखाधड़ी पकड़ी।
शोरूम के तीन अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नई कार में पुराना इंजन लगाकर ग्राहक को बेच दी थी। जबकि कार स्वामी ने कार के दस्तावेजों की जांच की तो इंजन का चेसिस नंबर बदला हुआ मिला। पीड़ित का कहना है कि जब उसने शोरूम प्रबंधक, जीएम व सेल्स मैनेजर से इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना सदर बाजार के उपवन विहार निवासी अब्दुल माजिद जिलानी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने तिरूपति व्हीकल्स प्रा. लि. महिंद्रा शोरूम से उसने पांच जनवरी 2026 को एक महिंद्रा बोलेरो कार खरीदी थी। जिसका पंजीकरण संख्या यूपी 11 डीई 8884 है।
बताया कि वाहन की खरीद और डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया शोरूम के सेल्स मैनेजर जुनैद और जीएम अंशुल यादव ने कराई थी। आरोप है कि दोनों ने उसे पूरी तरह से विश्वास दिया कि वाहन पूरी तरह से नया और तकनीकी पूर्ण है। उसने बताया कि हालही में उसने दस्तावेजों का मिलान किया तो उनमें गड़बड़ी पाई गई।
पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उस इंजन बदली हुई गाड़ी धोखे से बेची गई है। जब उसने इस मामले में शोरूम प्रबंधक, सेल्स मैनेजर व जीएम से बात की तो वह कोई कारण नहीं बता पाए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी।
पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं जब इस मामले में महिंद्र कार शोरूम तिरूपति व्हीकल प्रा. लि. के अनुज विश्नोई से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। वहीं सदर बाजार थाना प्रभारी कपिल देव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
